न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

By भाषा | Published: August 28, 2021 12:17 AM2021-08-28T00:17:14+5:302021-08-28T00:17:14+5:30

Justice Vineet Kothari appointed as Acting Chief Justice of Gujarat High Court | न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। कानून एवं न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि कुछ दिन पहले मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया जिसके बाद न्यायमूर्ति कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। न्यायमूर्ति कोठारी एक सितंबर तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण करेंगे लेकिन वह दो सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। न्यायमूर्ति कोठारी के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति आर एम छाया अगले आदेश तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice Vineet Kothari appointed as Acting Chief Justice of Gujarat High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे