न्यायमूर्ति बी पी धर्माधिकारी होंगे बंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने की सिफारिश

By भाषा | Published: February 26, 2020 06:31 PM2020-02-26T18:31:50+5:302020-02-26T18:31:50+5:30

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे हैं। यह फैसला प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 24 फरवरी को हुई बैठक में किया।

Justice BP Dharmadhikari Recommended For Chief Justice of Bombay High Court | न्यायमूर्ति बी पी धर्माधिकारी होंगे बंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने की सिफारिश

काउन्सिल ऑफ महाराष्ट्र में पंजीकरण के बाद अक्टूबर 1980 से नागपुर में वकालत की।

Highlightsन्यायमूर्ति धर्माधिकारी को मंगलवार को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।न्यायमूर्ति भूषण प्रद्युम्न धर्माधिकारी का जन्म 28 अप्रैल 1958 को हुआ था।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बी पी धर्माधिकारी को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे हैं। यह फैसला प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 24 फरवरी को हुई बैठक में किया।

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी को मंगलवार को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति भूषण प्रद्युम्न धर्माधिकारी का जन्म 28 अप्रैल 1958 को हुआ था। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। इसे वर्तमान में राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने बार काउन्सिल ऑफ महाराष्ट्र में पंजीकरण के बाद अक्टूबर 1980 से नागपुर में वकालत की। न्यायमूर्ति धर्माधिकारी को 15 मार्च 2004 को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और वह 12 मार्च 2006 को स्थायी न्यायाधीश बनाए गए। प्रधान न्यायाधीश बोबडे के अलावा पांच न्यायाधीशों वाले कॉलेजियम में न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति आर भानुमति शामिल हैं। 

Web Title: Justice BP Dharmadhikari Recommended For Chief Justice of Bombay High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे