लाइव न्यूज़ :

Video: उपवास से पहले 'खाना खाते' BJP नेता का पत्रकार ने वायरल किया वीडियो, अब 10 माह पहले के मामले में केस दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: December 24, 2020 13:55 IST

हरियाणा में इन दिनों किसान आंदोलन के साथ ही भाजपा द्वारा एसवाईएल नहर के मुद्दे को भी उठाया जा रहा है। इसी दौरान भाजपा नेताओं ने एक उपवास का आयोजन किया था, जिसके पहले खाने खाते नेताओं का वीडियो वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार ने खाना खाकर उपवास पर बैठने वाले नेताओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।परिणाम यह हुआ कि 10 माह पहले के एक मामले में पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

नई दिल्ली: सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच विवाद का मुद्दा काफी पुराना है। दोनों राज्यों में दो अलग-अलग विरोधी राष्ट्रीय दलों की सरकार है, ऐसे में समय-समय पर विवाद होना कोई बड़ी बात नहीं है।

अभी एक तरफ जहां पंजाब की कांग्रेस सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों के साथ है। वहीं, हरियाणा में किसानों के इस मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा एसवाईएल के मुद्दे को उठाकर पंजाब सरकार का विरोध कर रही है।

द ट्रिब्यून रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में 19 दिसंबर 2020 को एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा के कुछ भाजपा नेताओं ने उपवास रखा था। लेकिन, नेताओं ने उपवास पर बैठने से पहले खाना खाया।

इसी समय वहां मौजूद एक पत्रकार ने खाना खाकर उपवास पर बैठने वाले नेताओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि 10 माह पहले के एक मामले में पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

हरियाणा के पत्रकार पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज-

रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले इस पत्रकार का नाम राजिंदर सनेही है। वह एक वेब चैनल के लिए काम करते हैं। उन पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में IT एक्ट के सेक्शन 67 के तहत 22 दिसंबर को केस दर्ज किया गया। ये केस थनेसर मार्केट कमिटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी द्वारा 10 महीने पहले दी गई शिकायत के आधार पर किया गया है। 

पुलिस के समक्ष सैनी ने आरोप लगाया है कि पत्रकार ने उनके खिलाफ झूठी और मनगढ़ंत खबर सोशल मीडिया पर फैलाई थी। करीब दस महीने पहले। इस झूठी खबर के चलते उनकी छवि खराब हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 10 माह पहले के इसी शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

नेताओं ने वायरल वीडियो पर ये कहा-

जिस वायरल वीडियो पर विवाद हो रहा है, उसमें सांसद नायब सिंह सैनी और थनेसर विधायक सुभाष सुधा खाना खाते दिख रहे हैं। साथ में कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। खाना उन्होंने कथित तौर पर उपवास वाले प्रदर्शन के तुरंत पहले खाया था। जब वीडियो वायरल हुआ, तो नेतागण सफाई देने सामने आए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नायब सिंह और सुभाष सुधा, दोनों ने ही खाना खाने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उपवास वाले दिन उन्होंने खाना नहीं खाया, केवल प्रसाद खाया था।

टॅग्स :हरियाणापंजाबकिसान आंदोलनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियोपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव