लाइव न्यूज़ :

70 साल पूरे होने के मौके पर 26 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा की संयुक्त बैठक

By भाषा | Updated: November 21, 2019 14:34 IST

लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे तक चलने वाली इस बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उपस्थित रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों सदनों के इस संयुक्त सत्र में पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व राष्ट्रपतियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।संविधान दिवस पर यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा।

भारत में संविधान स्वीकारे जाने के 70 साल पूरे होने के मौके पर 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक आयोजित की जायेगी।

लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे तक चलने वाली इस बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि दोनों सदनों के इस संयुक्त सत्र में पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व राष्ट्रपतियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। संविधान दिवस पर यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। 26 नवंबर 1949 के दिन भारत के संविधान को संविधान सभा ने स्वीकार किया था, इसलिए इस दिन को संविधान दिवस या कानून दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्तूबर 2015 को मुंबई में डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ स्मारक की आधारशिला रखते हुए घोषणा की थी कि 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा था कि इस सत्र के दरमियान 26 तारीख को हमारा संविधान दिवस है, जब हमारे संविधान के 70 साल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘यह संविधान देश की एकता, अखंडता, भारत की विविधता, भारत के सौंदर्य को अपने में समेटे हुए है और देश के लिए चालक ऊर्जा शक्ति है। तो संविधान के 70 साल पूरे होने का मौका अपने आप में, इस सदन के माध्यम से देशवासियों के लिए भी एक जागृति का अवसर बन सकता है।’’ 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदओम बिरलाएम. वेकैंया नायडूमोदी सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल