लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कानून-व्यवस्था देखने वाले BSF के 30 जवानों को हुआ कोरोना

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2020 14:40 IST

BSF के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दिल्ली में कानून और व्यवस्था का काम कर रहे थे, इन्हें बाद में जोधपुर शिफ्ट किया गया जहां इनका टेस्ट हुआ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBSF के 30 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी जवान दिल्ली में बीते दिनों कानून-व्यवस्था संभाल रहे थे।   

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि देश को 17 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। ताजा मामलों में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 30 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी जवान दिल्ली में बीते दिनों कानून-व्यवस्था संभाल रहे थे।   

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, BSF के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दिल्ली में कानून और व्यवस्था का काम कर रहे थे, इन्हें बाद में जोधपुर शिफ्ट किया गया जहां इनका टेस्ट हुआ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी BSF के सूत्रों के हवाले से दी गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है। 

बता दें, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। इस बीच 35 नई मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,193 हो गई है।  अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर में एक संक्रमित की मौत हुई। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। 

इस बीच राज्य में बुधवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 22, पाली में सात, डूंगरपुर और अजमेर में दो-दो तथा अलवर और चित्तौड़गढ़ में एक- एक नया मामला शामिल है। इसके साथ राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,193 हो गई है। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 126 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1694 हो गई है और संक्रमण के 2958 नए मामले सामने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 49391 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 13160 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 33514 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीमा सुरक्षा बलकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां