लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: कई उद्योगपतियों ने निंदा की, अहिंसा की धरती से हमें इस तरह की हिंसा की घटना देखने को मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 19:03 IST

कई उद्योगपतियों....आनंद महिंद्रा, हर्ष मारीवाला और किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने इस घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रविवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि आपकी राजनीति क्या है।

देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने रविवार रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

कई उद्योगपतियों....आनंद महिंद्रा, हर्ष मारीवाला और किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मैरिको लि. के चेयरमैन हर्ष मारीवाला ने ट्वीट किया, ‘‘अहिंसा की धरती से हमें इस तरह की हिंसा की घटना देखने को मिली। कल शाम आई खबरों से मुझे काफी दुख हुआ है।’’

इसी तरह की राय जताते हुए महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रविवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि आपकी राजनीति क्या है। आपकी विचारधारा क्या है। आपका किसमें विश्वास है। यदि आप भारतीय हैं तो इस तरह के हथियारबंद कानून तोड़ने वाले गुंडों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। जिन्होंने भी जेएनयू पर हमला किया है उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।’’

इस हमले में घायल एक छात्रा के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण मजूमदार शॉ ने ट्वीट किया, ‘‘यह अक्षम्य है। इसे माफ नहीं किया जा सकता।’’ आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भारत और आस्ट्रेलिया की तुलना करते हुए कहा कि इस समय भारत ‘धार्मिक आग’ में घिरा हुआ है।

गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘‘मैं आस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जंगलों में लगी आग में 50 करोड़ जानवर मारे गए हैं। मेरे बच्चे ने मुझसे पूछा कि आप भारत के लिए प्रार्थना क्यों नहीं कर रहे हैं जहां देशभर में धार्मिक आग लगी हुई है और छात्र-छात्राओं को बेरहमी से पीटा जा रहा है।’’

गूगल इंडिया के पूर्व प्रमुख राजन आनंदन ने महिंद्रा के ट्वीट को रिट्वीट किया है। अभी आनंदन उद्यम पूंजी कोष सिकोया से जुड़े हैं। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन