लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः प्रशासन ने शिक्षकों से कहा कक्षाएं बहाल करें, ‘असहयोग योजना’ की घोषणा के बाद जारी किया गया

By भाषा | Updated: January 13, 2020 13:55 IST

विश्वविद्यालय ने परामर्श में आरोप लगाया, ‘असहयोग योजना’ की घोषणा ना केवल प्रशासन के परिसर में सामान्य स्थिति तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के प्रयास के खिलाफ है बल्कि विश्वविद्यालय की सामान्य कामकाज को बाधित करने की जेएनयू शिक्षक संघ की मंशा को भी दर्शाता है।’

Open in App
ठळक मुद्देहजारों छात्र 2020 शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण करा चुके हैं और अन्य पंजीकरण करा रहे हैं। जेएनयू छात्र संघ ने सभी सहकर्मियों से आम सभा के सभी निर्णय मानने की अपील की है। 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सोमवार को शिक्षकों को एक परामर्श जारी कर छात्रों के हित में कक्षाएं बहाल करने को कहा।

विश्वविद्यालय ने कहा कि यह परामर्श जेएनयू शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों के ‘असहयोग योजना’ की घोषणा के बाद जारी किया गया। विश्वविद्यालय ने परामर्श में आरोप लगाया, ‘असहयोग योजना’ की घोषणा ना केवल प्रशासन के परिसर में सामान्य स्थिति तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के प्रयास के खिलाफ है बल्कि विश्वविद्यालय की सामान्य कामकाज को बाधित करने की जेएनयू शिक्षक संघ की मंशा को भी दर्शाता है।’

उसने कहा कि हजारों छात्र 2020 शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण करा चुके हैं और अन्य पंजीकरण करा रहे हैं। परामर्श में कहा, ‘सभी संकाय सदस्यों को छात्र समुदाय के हित में कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां बहाल करने का सुझाव दिया जाता है।’

जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, ‘‘असहयोग कार्य योजना पर जेएनयू छात्र संघ जीबीएम के संकल्प का तात्पर्य है कि हम 10 जनवरी, 2020 को जारी किए गए दो परिपत्रों का अनुपालन करने से इनकार करते हैं, जिसमें शिक्षकों को पंजीकरण के लिए अपने कार्यालयों में उपस्थित होने और 13 जनवरी 2020 से कक्षाएं और अन्य प्रासंगिक शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने तथा उसी के लिए टाइम-टेबल अपलोड करने के लिए कहा गया है।’’ जेएनयू छात्र संघ ने सभी सहकर्मियों से आम सभा के सभी निर्णय मानने की अपील की है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन