लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः पूर्व कुलपति कर्ण सिंह ने कहा- मौजूदा कुलपति पूरी तरह रहे विफल, उन्हें सामने आकर सुलझानी चाहिए समस्या

By भाषा | Updated: January 6, 2020 20:46 IST

जेएनयू में अप्रत्याशित हिंसा हुई और नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई विद्यार्थियों और अन्य लोगों को घायल कर दिया। वामदलों से जुड़े छात्र संगठनों और आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू के पूर्व कुलाधिपति कर्ण सिंह ने विश्वविद्यालय में हुए हमले पर सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार की आलोचना की।उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कठिन समय में वह अनुपस्थित थे और पूरी तरह विफल रहे।

जेएनयू के पूर्व कुलाधिपति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने विश्वविद्यालय में हुए हमले पर सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार की आलोचना की और आरोप लगाया कि ऐसे कठिन समय में वह अनुपस्थित थे और पूरी तरह विफल रहे। देश के प्रमुख विश्वविद्यालय में हुई घटना पर चिंता जताते हुए सिंह ने गृह मंत्रालय से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और छात्रों और महिलाओं पर हमला करने वाले नकाबपोशों को गिरफ्तार करने की मांग की।दिल्ली पुलिस ने दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला अपराध शाखा को सौंप दिया है। सिंह ने एक बयान में कहा, “जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति के तौर पर कल हुई हिंसक और निंदनीय घटना मेरे लिए यह अकल्पनीय और चौंकाने वाली है।”

उन्होंने कहा कि जेएनयू संभवतः देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है और राजधानी के केंद्र में ऐसी घटना होना त्रासद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सिंह ने कहा, “मैं गृह मंत्रालय से आग्रह करता हूँ कि पूरे मामले की सघन और निष्पक्ष जांच करे और उन नकाबपोश हमलावरों को गिरफ्तार करे जिन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों और छात्राओं पर हमला किया। हमलावरों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए भले ही वे किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध हों।”उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा करना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, “यह दुखद है कि कुलपति ऐसे कठिन समय में अनुपस्थित थे। वह पूरी तरह से विफल प्रतीत होते हैं और उन्हें सामने आकर समस्या को सुलझाना चाहिए।” 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव