प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित के रूप में जेएनयू को पहली महिला कुलपति मिलीं, पांच साल के लिए रहेगा कार्यकाल

By विशाल कुमार | Published: February 7, 2022 11:56 AM2022-02-07T11:56:31+5:302022-02-07T12:00:01+5:30

प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित फिलहाल सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति एवं लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं। केंद्रीय शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए है।

jnu vc pro. santishree dhulipudi pandit first women vc | प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित के रूप में जेएनयू को पहली महिला कुलपति मिलीं, पांच साल के लिए रहेगा कार्यकाल

प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित के रूप में जेएनयू को पहली महिला कुलपति मिलीं, पांच साल के लिए रहेगा कार्यकाल

Highlightsपंडित फिलहाल सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति एवं लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं।केंद्रीय शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए है।

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की नई कुलपति के रूप में प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित को नियुक्ति किया गया है। जेएनयू की स्थापना के बाद से वह पहली महिला कुलपति हैं।

पंडित फिलहाल सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति एवं लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं। केंद्रीय शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए है।

जेएनयू के पूर्व कुलपति एम. जगदीश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मैं आज उन्हें प्रभार सौंप रहा हूं और उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

जेएनयू के कार्यवाहक कुलपति प्राेफेसर एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। प्रोफेसर कुमार ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही कार्यवाहक कुलपति का दायित्व संभाल रहे थे।

Web Title: jnu vc pro. santishree dhulipudi pandit first women vc

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे