लाइव न्यूज़ :

JNU राजद्रोह केस: केजरीवाल सरकार के पास लटकी है कन्हैया-उमर की फाइल, आज होनी है अदालत में सुनवाई

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2019 10:15 IST

पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने जेएनयू राजद्रोह मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल किया था। इस चार्जशीट में कुल 46 आरोपियों के नाम दर्ज थे, जिनमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्य तथा सात कश्मीरियों समेत 10 आरोपियों के नाम कॉलम 11 में दर्ज किया था।

Open in App

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) राजद्रोह मामले में चार्जशीट को लेकर फंसे पेंच को लेकर बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर, इस मामले में दिल्ली सरकार ने पुलिस को अब तक अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि यह फाइल अभी भी मंत्री सत्येंद्र जैन के पास ही है। 

इस मामले में कोर्ट ने 6 फरवरी तक दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार की अनुमति लेने को कहा था। इसके साथ ही कोर्ट ने दिल्ली सरकार की अनुमति लिए बिना चार्जशीट पेश करने को लेकर दिल्ली पुलिस की फटकार भी लगाई थी।

पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने जेएनयू राजद्रोह मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल किया था। इस चार्जशीट में कुल 46 आरोपियों के नाम दर्ज थे, जिनमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्य तथा सात कश्मीरियों समेत 10 आरोपियों के नाम कॉलम 11 में दर्ज किया था।

कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान को जेएनयू परिसर में कथित रूप से संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में कथित रुप से कार्यक्रम करने को लेकर 2016 में राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विपक्ष ने पुलिस पर सत्तारुढ़ भाजपा की शह पर काम करने का आरोप लगाया था। जेएनयू के इस विवादस्पद कार्यक्रम से लोगों में नाराजगी फैली थी। आरोप लगे थे कि कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाए गये। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)कन्हैया कुमारउमर खालिददिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव