लाइव न्यूज़ :

जेएनयू वर्तमान सेमेस्टर में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखेगा : कुलपति

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने सोमवार को कहा कि विश्वविद्यालय वर्तमान सेमेस्टर को ऑनलाइन तरीके से जारी रखेगा और प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल के आखिर तक शुरू हो सकती है।

कुमार ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के आलोक में परिसर की वर्तमान दशा के बारे में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी थे।

कुलपति ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित करने का हर प्रयास किया कि अध्यापन-शिक्षण प्रक्रिया जारी रहे और हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि अब हमारे सभी पाठ्यक्रम डिजिटल मंच से चल रहे हैं। पूरा सेमेस्टर ऑनलाइन तरीके से ही चलेगा। हम स्थिति की समीक्षा करेंगे और देखेंगे कि क्या ऑफलाइन तरीके से अगला अकादमिक सत्र चलाना संभव होगा।’’

एक प्रश्न के जवाब में प्रवेश निदेशक जयंत त्रिपाठी ने कहा कि विभाग ने विवरणिका (प्रस्पेक्टस) को पहले ही अंतिम रूप दे दिया है और विभिन्न विद्यालयों एवं केंद्रों की सीट जरूरतों को भी तय कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रवेश के लिये विज्ञापन इस माह के आखिर तक जारी किया जा सकता है और प्रवेश परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल