लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से लौटने वालों के लिए जेएनयू ने कोविड-19 जांच रिपोर्ट को अनिवार्य बनाया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने महाराष्ट्र से विश्वविद्यालय परिसर लौटने वालों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है।

एक परिपत्र में बताया गया कि ‘यात्रा शुरू करने से पहले यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।’’

परिपत्र में कहा गया कि जो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि वाली रिपोर्ट मुहैया नहीं कराएंगे, उन्हें 14 दिन तक पृथकवास में रहना होगा।

विश्वविद्यालय ने सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं, बाजारों और छात्रावासों में कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। विभाग प्रमुखों को काम के घंटों की कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह सिर्फ अनिवार्य जरूरतों की वजह से ही अपने छात्रावासों से बाहर निकलें। परिपत्र में कहा गया है कि ऐसे संकाय और पुस्तकालय जो आकार में छोटे हैं और जहां कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो सकता है, वे बंद ही रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल