लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में अशांति फैलाना वाला मुख्य सूत्रधार हयात अहमद बट गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 11:37 IST

मंगलवार को अनंतनाग में मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर नसीर चदरू के भी मारे जाने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग के बाहरी इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से सोमवार को पाकिस्तान समर्थक संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने वाला मुख्य सूत्रधार हयात अहमद बट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। अनंतनाग के बाहरी इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन ग्रुप से जुड़े हुए थे। एएनआई के अनुसार हिजबुल कमांडर नसीर चदरू के भी मारे जाने की खबर है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और एक बाग के मालिक से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गांव में यह हमला किया। यह घटना तब हुई जब कश्मीर में 72 दिन के प्रतिबंध के बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल हुई।

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से संचार सेवाएं बंद थी। पुलिस ने कहा, ‘‘सोमवार की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।’’ उन्होंने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक के पाकिस्तानी होने का संदेह है। 

गांदरबल से दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से सोमवार को पाकिस्तान समर्थक संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर दो आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उनकी शिनाख्त चांदी खटाना और वाजिद अली खटाना के तौर पर हुई है। दोनों जंडीवाड़ा राजौरी के रहने वाले हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?