डोडा में सैन्य वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत, 7 गंभीर जख्मी
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 22, 2026 15:43 IST2026-01-22T15:38:45+5:302026-01-22T15:43:07+5:30
अधिकारियों ने बताया कि बुलेट-प्रूफ आर्मी गाड़ी, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी।

सांकेतिक फोटो
जम्मूः डोडा जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, हादसे में 10 जवानों की मौत की खबर है। जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना डोडा जिले में हुई, जहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 जवानों ने अपने प्राण गंवा दिए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टाप पर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बुलेट-प्रूफ आर्मी गाड़ी, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी।
Deeply saddened at the loss of lives of 10 of our brave Indian Army soldiers in an unfortunate road accident in Doda. We will always remember the outstanding service and supreme sacrifice of our brave soldiers. My deepest condolences to the grieving families. In this moment of… pic.twitter.com/ub5JhiHcFN
— ANI (@ANI) January 22, 2026
तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और 10 सैनिकों के शव मिले। उन्होंने बताया कि 7 अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया, जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं, उन्हें एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।
इस बीच लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने डोडा जिले में एक सड़क हादसे में 10 भारतीय सेना के जवानों की दुखद मौत पर गहरा दुख जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं और उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों की बहादुरी और सर्वाेच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि देश हमेशा शहीद सैनिकों द्वारा दी गई बेहतरीन सेवा को याद रखेगा। उप राज्यपाल ने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में, पूरा देश एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है और उनका समर्थन करता है।
उन्होंने आगे बताया कि घायल सैनिकों को बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में एयरलिफ्ट किया गया है। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घायल जवानों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
