लाइव न्यूज़ :

J&K: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 50 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा, सैकड़ों पंचायती राज सदस्यों, नगर पार्षदों का भी मिला साथ

By भाषा | Updated: August 30, 2022 13:22 IST

पूर्व विधायक बलवान ने कहा,‘‘हमने आजाद के समर्थन में अपना संयुक्त इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद के समर्थन में मंगलवार को कई कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।इनमें पूर्व सीएम ताराचंद, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरु राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह समेत कई नेता शामिल हैं। इसके अलावा सैकड़ों पंचायती राज सदस्यों, नगर पार्षदों, जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं ने भी आजाद का समर्थन किया है।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद सहित केंद्र शासित प्रदेश के 50 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ताराचंद, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरु राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह सहित कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा की।

बलवान सिंह ने कहा,‘‘हमने आजाद के समर्थन में अपना संयुक्त इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।’’ गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (73) ने कांग्रेस में करीब पांच दशक से चल रही पारी को शुक्रवार को समाप्त करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी ‘‘वृहद पैमाने पर नष्ट’’ हो चुकी है। आजाद ने पूरी परामर्श व्यवस्था को कथित तौर पर ‘‘ध्वस्त’’ करने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की।

आजाद ने कहा कि जल्द ही वह जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाएंगे। आजाद के समर्थन में पहले ही पूर्व मंत्री और विधायकों सहित करीब एक दर्जन प्रमुख कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। उनके अलावा सैकड़ों पंचायती राज सदस्यों, नगर पार्षदों , जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं ने भी आजाद का समर्थन किया है।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह