लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए की जा रही मॉक ड्रिल से डर गए लोग

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 28, 2019 19:13 IST

क्षेत्र में बढ़ते खौफ को भांपते हुए सुरक्षाबलों ने स्थिति को शांत करते हुए लोगों को बताया कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा आरंभ होने से पहले सुरक्षाबल सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए यह मॉक ड्रिल चला रहे हैं।

Open in App

अमरनाथ यात्रा की सकुशलता की खातिर की जा रही मॉक ड्रिल दहशत पैदा कर रही है। ऐसा इहशत का माहौल अबकी बार कश्मीर में ही नहीं बल्कि जम्मू के कई इलाकों में भी है जहां सुरक्षाबल इसलिए सुरक्षा का मॉक ड्रिल कर रहे हैं ताकि कहीं कोई चूक न रह जाए।

इसी कड़ी में सुरक्षाबलों की गाड़ियां चिनौर थानांतर्गत लक्ष्मीपुरम मुहल्ले में प्रवेश करती हैं। आधुनिक हथियारों से लैस जवानों ने पूरे मुहल्ले को सीज कर दिया। यही नहीं मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया और क्षेत्र में स्थित ट्यूशन सेंटर को भी बंद करने के निर्देश दे दिए गए। उसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।

मुहल्ले में इतनी भारी संख्या में सुरक्षाबल देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि यहां आतंकियों की घुसपैठ हो गई है और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाशी के लिए ही यह सर्च आपरेशन चलाया है। करीब दो घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों को भी घरों में बंद कर दिया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को देख मुहल्ले के लोग खौफजदा थे। डॉग स्कवाड, मेटल डिटेक्टर की मदद से सुरक्षाबल तलाशी ले रहे थे।

क्षेत्र में बढ़ते खौफ को भांपते हुए सुरक्षाबलों ने स्थिति को शांत करते हुए लोगों को बताया कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा आरंभ होने से पहले सुरक्षाबल सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए यह मॉक ड्रिल चला रहे हैं। घबराने की बात नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह भी क्षेत्र में हरेक पर नजर रखें। संदिग्ध दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन व सुरक्षाबलों से संपर्क करें। सर्च आपरेशन में एसएसबी, केरिपुब के साथ राज्य पुलिस के जवान व खुफिया विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद सुरक्षाबल अपने शिविर में वापिस लौट गए।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे अमरनाथ यात्रा से पूर्व आपात स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते यह सर्च आपरेशन चलाया गया है। इस तरह के अभियानों से सुरक्षाबल अपनी भावी रणनीति तैयार करते हैं।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरसीआरपीएफभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी