लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, एक नागरिक की मौत, फायरिंग जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2019 20:16 IST

मीडिया में ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि आतंकियों से सीआरपीएफ जवानों की मुठभेड़ में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। वहीं, भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की खबरों के दौरान सीमा पर तनाव बरकार है। पाकिस्तान सीमा से लगे इलाको में लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीदपुलिस एक जवान और एक नागरिक के घायल होने की भी खबर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में भारत के पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और झड़प में एक नागरिक की जान गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआरपीएफ के 2 और पुलिस का एक जवान शहीद हुआ। वहीं, पुलिस का एक जवान घायल बताया जा रहा है। मीडिया में ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि आतंकियों से सीआरपीएफ जवानों की मुठभेड़ में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है।

बता दें कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की खबरों के दौरान सीमा पर तनाव बरकार है। पाकिस्तान सीमा से लगे इलाको में लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से मेढर, बालकोट और कृष्ण घाटी सेक्टर में गोलीबारी की गई जिसका भारतीय सेना की ओर से माकूल जवाब दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों से मुठभेड़ के बाद भारतीय जवानों पर यह हमला हुआ। मलबे में दबा एक आतंकी अचानक बाहर निकला और गोलीबारी कर दी। इससे पहले भारतीय सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला था। बुधवार को शोपियां जिले सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां