लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः श्रीनगर एयरपोर्ट पर सीताराम येचुरी को भी रोका, वापस दिल्ली भेजे गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 14:54 IST

सीपीआई(एम) पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। वो जम्मू कश्मीर के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीआई(एम) पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है।आर्टिकल 370 खत्म करने और जम्मू कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

सीपीआई(एम) पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। वो जम्मू कश्मीर के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। उन्होंने अपने यात्रा के बारे में पहले ही उप-राज्यपाल को सूचित किया था। उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को भी श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। गौरतलब है कि आर्टिकल 370 खत्म करने और जम्मू कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा के महासचिव डी राजा जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी घोषित होने के बाद अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिये शुक्रवार को जम्मू कश्मीर जाने की योजना थी।

येचुरी और राजा ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बृहस्पतिवार को पत्र लिख कर अपनी यात्रा के बारे में सूचित किया था। माकपा और भाकपा की ओर से जारी बयान के अनुसार येचुरी एवं राजा ने पत्र में राज्यपाल को बताया कि जम्मू-कश्मीर में वामदलों की सक्रिय इकाई है।

येचुरी ने कहा कि राज्य की भंग विधानसभा के माकपा विधायक यूसुफ तारीगामी बीमार चल रहे हैं। येचुरी ने राज्यपाल को भेजे पत्र में बताया कि माकपा के राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते वह तारीगामी और पार्टी के अन्य नेताओं से मिलने के लिये नौ अगस्त को श्रीनगर पहुंचेगे।

दोनों नेताओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के नेता के रूप उनकी जिम्मेदारी के निर्वाह में स्थानीय प्रशासन कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर हवाईअड्डे पर ही रोक दिया गया।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरसीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों