लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवाद से पीड़ित छह व्यक्तियों के लिए अनुग्रह राशि जारी की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:07 IST

Open in App

जम्मू, चार अगस्त जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में 21 साल पहले आतंकवादियों द्वारा मारे गए एक असैन्य व्यक्ति के परिजन को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। केंद्र शासित क्षेत्र के प्रशासन ने जिले में आतंकवाद से पीड़ित छह लोगों के परिवार वालों को मुआवजे की राशि जारी की है।

रिआसी के उपायुक्त चरणदीप सिंह ने जिला स्तरीय जांच और समन्वय समिति की ओर से मंजूर किये गए कुल 4.82 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर जारी किये। हरिवल्ला थुरू के नजीर अहमद की आतंकवादियों ने 2000 में हत्या कर दी थी। उनके परिजन को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।

इसके अलावा मुश्ताक को 75 हजार रुपये, मीर हुसैन को 75 हजार रुपये, अब्दुल रशीद को 70 हजार रुपये और अकबर अली को 62.5 हजार रुपये दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि उक्त सभी धरमरी के निवासी थे और 21 फरवरी 2006 को उनके घर जला दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि बुधन के निवासी तालिब हुसैन को एक लाख रुपये मुआवजा दिया गया जिसके घर को आतंकवादियों ने 18 मार्च 2008 को जला दिया था। अधिकारियों ने कहा कि अनुग्रह राशि सीधे खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत