जींद उपचुनाव नतीजेः बीजेपी के मिड्डा की धमाकेदार जीत, कांग्रेस के सुरजेवाला को बड़े अंतर से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2019 15:19 IST2019-01-31T08:48:16+5:302019-01-31T15:19:45+5:30

Jind bypolls 2019 (जींद उपचुनाव 2019): हरियाणा के दिल यानी जींद में हो रहा उपचुनाव कई मायनों में अहम है। दिलचस्प मुकाबले में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज होगी नतीजों की घोषणा...

Jind Bypoll Results LIVE: Jind assembly seat bye-election, Counting of votes begins | जींद उपचुनाव नतीजेः बीजेपी के मिड्डा की धमाकेदार जीत, कांग्रेस के सुरजेवाला को बड़े अंतर से हराया

जींद उपचुनाव नतीजेः बीजेपी के मिड्डा की धमाकेदार जीत, कांग्रेस के सुरजेवाला को बड़े अंतर से हराया

जींद विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण चंद्र मिड्डा ने जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर जेजेपी के दिग्विजय चौटाला रहे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला तीसरे स्थान पर रहे। कृष्ण लाल मिड्डा ने 12935 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 50566 वोट हासिल हुए। दूसरे स्थान पर जेजेपी के दिग्विजय चौटाला रहे जिन्हें 37631 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला को 22740 वोट हासिल हुए।

यह भी पढ़ेंः- जींद उपचुनावः हरियाणा के दिल में बीजेपी का कब्जा, जानिए क्या हैं इस जीत के राजनीतिक मायने?

हरियाणा के दिल यानी जींद में हो रहे उपचुनाव के नतीजे कई मायनों में अहम हैं। दिलचस्प मुकाबले में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां 28 जनवरी को मतदान हुए थे। आईएनएलडी विधायक हरि चंद मिड्ढा का अगस्त में निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। जींद उपचुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए LokmatNews.in

31 Jan, 19 : 04:09 PM

जींद फतेह पर सीएम खट्टर की बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, 'जींद उपचुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जींद की जनता का सहृदय आभार। इस जीत के लिए श्री @DrKrishanMiddha@BJP4Haryana के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' #jindbypoll

31 Jan, 19 : 03:47 PM

जीत के बाद कृष्ण लाल मिड्डा बोले-

बीजेपी के विजयी प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्डा ने पार्टी और समर्थकों का आभार जताया है। कहा कि चुनाव मैदान में कई बड़े दिग्गज थे उसके बावजूद उन्हें जीत मिली है। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।


31 Jan, 19 : 03:19 PM

जींद विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत

कृष्ण लाल मिड्डा ने 12935 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 50566 वोट हासिल हुए। दूसरे स्थान पर जेजेपी के दिग्विजय चौटाला रहे जिन्हें 37631 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला को 22740 वोट हासिल हुए।



 

31 Jan, 19 : 12:55 PM

6 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद के आंकड़े

31 Jan, 19 : 12:52 PM

मतगणना केंद्र पर हंगामा

जींद में उपचुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा होने के चलते मतगणना कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ईवीएम के सिरियल नंबर मिलान ना होने की वजह से हंगामा किया गया है।

31 Jan, 19 : 11:49 AM

पांच राउंड के बाद बीजेपी को बढ़त

जींद उपचुनाव के लिए पांच चरण की मतगणना हो चुकी है। बीजेपी 21052 वोट के साथ पहले स्थान पर चल रही है। जेजेपी 15315 वोट के साथ दूसरे स्थान पर और कांग्रेस 8813 वोट के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।


31 Jan, 19 : 10:54 AM

Jind Election Results Update

जननायक जनता पार्टी 11,226 वोट के साथ पहले नंबर पर, बीजेपी 9,350 वोट के साथ दूसरे और कांग्रेस 5,813 वोट के साथ तीसरे नंबर पर चल रही है। इसके अलावा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 2649 वोट के साथ चौथे और आईएनएलडी 1760 वोट के साथ पांचवे स्थान पर चल रही है। वोटों की गिनती जारी है।

31 Jan, 19 : 10:31 AM

#UPDATE Jind by-election trends

जननायक जनता पार्टी 7892 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए है। दूसरे स्थान पर बीजेपी है जिसे अभी तक 6554 वोट मिले हैं और कांग्रेस 3923 वोटों के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर आइएनएलडी है जिसे अभी तक 1365 वोट मिले हैं।


31 Jan, 19 : 09:42 AM

जींद चुनाव मतगणना अपडेट्स...

अभी तक के प्राप्त आंकड़ों में जेजेपी बढ़त बनाए हुए है। जननायक जनता पार्टी 9773 वोट से पहले स्थान पर है। बीजेपी 2835 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस 2169 वोट के साथ तीसरे स्थान पर है।


31 Jan, 19 : 09:26 AM

जींद उपचुनाव मतगणना अपडेट

जींद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में फिलहाल जन नायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी दूसरे स्थान पर है और कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला तीसरे स्थान पर हैं।

31 Jan, 19 : 09:18 AM

राजस्थान की रामगढ़ सीट पर भी मतगणना जारी है


31 Jan, 19 : 08:43 AM

मतगणना केंद्र पर मौजूद हैं रणदीप सुरजेवाला


31 Jan, 19 : 08:42 AM

जींद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी

जींद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां 21 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा थोड़ी देर में खुल जाएगा।


English summary :
Counting of votes is going on for Jind assembly seats (Jind Vidhan Sabha Upchunav) by-elections of Haryana contituencies today. The by-election in Haryana's Jind, is important in many ways. Get latest live updates of Jind bypoll results.


Web Title: Jind Bypoll Results LIVE: Jind assembly seat bye-election, Counting of votes begins

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे