Jharsuguda assembly seat by-election: झारसुगुडा सीट पर दीपाली का कब्जा, भाजपा प्रत्याशी टंकधर को 48721 वोट से हराया, जानें कांग्रेस और नोटा का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 13, 2023 01:20 PM2023-05-13T13:20:24+5:302023-05-13T13:21:32+5:30

Jharsuguda assembly seat by-election: दीपाली दास को 107198 और भाजपा प्रत्याशी 58477 वोट से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को 4496 और नोटा को 2074 वोट मिले।

Jharsuguda assembly seat by-election bjp DIPALI DAS won 48721 vote bjp TANKADHAR TRIPATHY congress TARUN PANDEY see list | Jharsuguda assembly seat by-election: झारसुगुडा सीट पर दीपाली का कब्जा, भाजपा प्रत्याशी टंकधर को 48721 वोट से हराया, जानें कांग्रेस और नोटा का हाल

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।

Highlightsनिर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय तीसरे स्थान पर रहे।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।

Jharsuguda assembly seat by-election: ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजद उम्मीवार दीपाली दास ने जीत दर्ज की है। दास ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी टंकधर त्रिपाठी को 48721 वोट से हराया। 

दीपाली दास को 107198 और भाजपा प्रत्याशी 58477 वोट से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को 4496 और नोटा को 2074 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि कुल 18 दौर की गणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी धल ने कहा कि दोपहर तक मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इस उपचुनाव के नतीजों का नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि पार्टी को पर्याप्त बहुमत प्राप्त है।

कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 79.21 प्रतिशत ने 10 मई को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की 29 जनवरी को कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

ओडिशा में 147-सदस्यीय विधानसभा में बीजद के 113 सदस्य हैं, विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के पास क्रमशः 22 और नौ सदस्य हैं। विधानसभा में एक सदस्य मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का है, जबकि एक निर्दलीय सदस्य भी है।

Web Title: Jharsuguda assembly seat by-election bjp DIPALI DAS won 48721 vote bjp TANKADHAR TRIPATHY congress TARUN PANDEY see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे