झारखंड: जादू-टोना के संदेह में दो भाइयों को गांव वालों ने घंटों प्रताड़ित किया, एक की आंख में चोट लगी, नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे

By विशाल कुमार | Published: January 4, 2022 09:00 AM2022-01-04T09:00:12+5:302022-01-04T09:02:01+5:30

झारखंड के गुमला जिले के एक गांव की इस घटना में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और एफआईआर में नाम आए लेकिया ग्राम पंचायत की मुखिया सहित सात अन्य की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

jharkhand-witchcraft two-brothers-assaulted villagers | झारखंड: जादू-टोना के संदेह में दो भाइयों को गांव वालों ने घंटों प्रताड़ित किया, एक की आंख में चोट लगी, नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे

झारखंड: जादू-टोना के संदेह में दो भाइयों को गांव वालों ने घंटों प्रताड़ित किया, एक की आंख में चोट लगी, नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे

Highlightsयह मामला झारखंड के गुमला जिले स्थित लेकिया गांव का है।पड़ोसियों का आरोप था कि 32 और 27 वर्षीय दोनों भाइयों के माता-पिता जादू-टोना करते हैं।इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

रांची:झारखंड में अंधविश्वास का एक और मामला सामने आया है जिसमें नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे दो भाइयों को पड़ोसियों ने एक खंभे से बांधकर कई घंटे तक प्रताड़ित किया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के गुमला जिले के एक गांव की इस घटना में पड़ोसियों का आरोप था कि 32 और 27 वर्षीय दोनों भाइयों के माता-पिता जादू-टोना करते हैं।

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और एफआईआर में नाम आए लेकिया ग्राम पंचायत की मुखिया सहित सात अन्य की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और 2001 के जादू-टोना रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुमला उप-मंडल पुलिस अधिकारी मनीष चंद लाल ने कहा कि घटना एक जनवरी की रात आठ बजे से नौ बजे के बीच की है। संजय और अजय उरांव को लाठियों और ईंटों से पीटा गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं।

जहां बड़े भाई संजय की पीठ और चेहरे पर चोटें आई हैं, वहीं उनके छोटे भाई अजय के सिर में चोट आई है और उनकी एक आंख में चोट लगी है।तमिलनाडू में मजदूरी करने वाला अजय दो साल बाद अपने परिवार के साथ नया साल मनाने आया था।

पीड़ितों की शिकायत के अनुसार, एक साल में यह तीसरी बार है जब उन्हें मुखिया सुगीमा देवी सहित ग्रामीणों द्वारा जादू टोना करने के लिए निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया लेकिन उन्हें निशाना बनाया जाता रहा।

संजय ने बताया कि उनके पहले चचेरे भाई की रांची में एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौत हो जाने के बाद एक साल पहले से परिवार के लिए समस्याएं शुरू हुईं।

मुखिया दूसरों के साथ हमें एक वैद्य के पास ले गईं जिसने हमें बताया कि मेरे माता-पिता के घर में भूत है, जो पूरे गांव को परेशान कर सकता है। वैद्य ने उनसे कहा कि हमें निकाल दो या हमें मार डालो।

Web Title: jharkhand-witchcraft two-brothers-assaulted villagers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे