झारखंड: आज तय हो सकता है मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी का फार्मूला, जानें किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय

By भाषा | Published: December 28, 2019 05:55 AM2019-12-28T05:55:32+5:302019-12-28T05:55:32+5:30

राजद को मंत्रिमंडल में शामिल करने या नहीं करने को लेकर भी अभी दोनों पार्टियों के बीच सहमति बननी है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और सोरेन शनिवार को मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी के फार्मूले को अंतिम रूप दे सकते हैं।

Jharkhand: Today the formula for cabinet stake can be decided, know who will get which ministry | झारखंड: आज तय हो सकता है मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी का फार्मूला, जानें किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय

झारखंड: आज तय हो सकता है मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी का फार्मूला, जानें किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय

Highlightsदिल्ली में झारखंड के कई कांग्रेस विधायक पिछले दो दिनों से लगातार प्रयासरत हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल जाए। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद 29 दिसंबर को सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

झारखंड में शनिवार को कांग्रेस और झामुमो मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी के फार्मूले को अंतिम रूप दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में अपने लिए पांच मंत्री पद और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी चाहती है। इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि झामुमो विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को देने के लिए लगभग तैयार है। हालांकि वह कांग्रेस कोटे से सिर्फ चार मंत्री चाहता है।

राजद को मंत्रिमंडल में शामिल करने या नहीं करने को लेकर भी अभी दोनों पार्टियों के बीच सहमति बननी है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और सोरेन शनिवार को मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी के फार्मूले को अंतिम रूप दे सकते हैं।

इस बीच, दिल्ली में झारखंड के कई कांग्रेस विधायक पिछले दो दिनों से लगातार प्रयासरत हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल जाए। दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद 29 दिसंबर को सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। चुनाव में गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें मिलीं। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली। 

Web Title: Jharkhand: Today the formula for cabinet stake can be decided, know who will get which ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे