लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला केसः लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक के बंगले में शिफ्ट करने पर झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा- इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2020 20:49 IST

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने सरकार को यह बताने को कहा है कि लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड से निदेशक बंगले में शिफ्ट करने का निर्णय किसका था.

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद की जमानत पर फैसला 11 दिसंबर को होगा.लालू प्रसाद की ओर से दावा किया गया कि वे 42 माह 28 दिन की सजा काट चुके हैं.

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाजरत राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से रिपोर्ट देने को कहा.

चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक के बंगला और फिर वहां से पेइंग वार्ड शिफ्ट करने पर हाईकोर्ट ने हेमंत सरकार से जवाब मांगा है. यही नहीं कोर्ट ने सेवादार के नियुक्ति को लेकर भी जवाब मांगा है.

लालू को कोरोना से बचाने के लिए पेइंग वार्ड से निदेशक के बंगले पर शिफ्ट किया गया था. यहां पर लालू से मिलने के लिए नेताओं की भीड लगती थी. कई फोटो भी वायरल हो चुका है. हाईकोर्ट ने पूछा है कि किसके निर्णय से लालू प्रसाद यादव को इधर-उधर शिफ्ट किया जा रहा है. साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि एक कैदी से लोग बडे़ आसानी से मिलते हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने हेमंत सरकार से जवाब मांगा है. 18 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई होने वाली है. इस दौरान सरकार को जवाब देना है. हाईकोर्ट ने तीन माह के अंदर मिलने वाले की सूची भी मांगी थी. जो नहीं दी गई थी.

जिसको लेकर न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट मांगी थी. आज कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव से जुडे मामले की सुनवाई करते हुए जेल प्रशासन और रिम्स द्वारा दायर किये गये जवाब से असंतुष्ट दिखे. कोर्ट ने राज्य सरकार से अगली सुनवाई से पहले बिंदुवार जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. साथ ही मामले में सहयोग करने के लिए सरकार के अधिवक्ता को उपस्थित रहने को कहा है. 

यहां उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विधायकों को लालू प्रसाद यादव के कॉल करने का ऑडियो वायरल होने के बाद बिहार से लेकर झारखंड में राजनीति तेज हो गई थी. फजीहत के बाद झारखंड जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया था.

जेल आईजी ने रांची डीसी और एसएसपी के साथ ही रांची जेल के अधीक्षक को भी कहा कि जो मीडिया में ऑडियो चल रहा है उसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए. वही, इसको लेकर भाजपा ने हाईकोर्ट में केस भी दर्ज किया है. हाईकोर्ट ने चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद यादव के जमानत की सुनवाई 11 दिसंबर को होने वाली है. 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनलालू प्रसाद यादवबिहारपटनाआरजेडीहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?