Jharkhand Results: अब इन 8 सीटों पर फंसा है पेच, आखिरी राउंड में भी पलट सकता है पासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 17:54 IST2019-12-23T15:04:49+5:302019-12-23T17:54:28+5:30

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना जारी है। अधिकांश सीटों पर स्थिति साफ हो चुकी है, लेकिन अभी आठ ऐसी सीटें हैं जिनमें कांटे की टक्कर चल रही है। आखिरी राउंड में भी पासा पलट सकता है।

Jharkhand Results: Now these 10 seats leading margin are very low, winning candidate details | Jharkhand Results: अब इन 8 सीटों पर फंसा है पेच, आखिरी राउंड में भी पलट सकता है पासा

Jharkhand Results: अब इन 8 सीटों पर फंसा है पेच, आखिरी राउंड में भी पलट सकता है पासा

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना जारी है। अधिकांश सीटों पर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है लेकिन अभी भी 8 ऐसी सीटें हैं जिनमें आखिरी राउंड में भी पासा पलट सकता है। इन सीटों पर बढ़त का अंतर बेहद कम है। फिलहाल 81 सीटों के रुझानों में बीजेपी 25, महागठबंधन 46, जेवीएम 3, आजसू 3 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

जानिए वो आठ सीटें जिन पर फंसा है पेच:-

सीटआगेवोट का अंतर
सिमडेगाभूषण बड़ा (कांग्रेस)285
कोडरमाडॉ नीरा यादव (बीजेपी)1056
खिरजीराजेश कच्छप (कांग्रेस)8447
जामासीता मुर्मू (जेएमएम)689
बाघमारादुल्लु महतो (बीजेपी)2886
गांडेजयप्रकाश वर्मा (बीजेपी)643
गिरिडीहनिर्भय कुमार शाहबादी (बीजेपी)1104
महागमादीपिका पांडे सिंह (कांग्रेस)194

झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। दूसरी तरफ बीजेपी के खेमे में निराशा है। फिलहाल हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय है।

Web Title: Jharkhand Results: Now these 10 seats leading margin are very low, winning candidate details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे