लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल से बरामद किया हथियारों का जखीरा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2019 19:10 IST

नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस बल ने क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए.

Open in App

झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के डकरा ग्राम के जंगलों में आज हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड के बाद जंगल से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस को भारी पडता देख तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादी जंगलों की ओर भाग गये. मुठभेड में कई उग्रवादियों के घायल होने की सूचना है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएसपीसी के नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड के दौरान डकरा गांव के जंगल में दोनों ओर से घंटों गोलियां चलती रहीं. इस दौरान ग्रामीणों में दहशत का माहौल था. हालांकि, पुलिस बलों की भारी गोलीबारी के आगे नक्सली ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और आखिरकार जंगलों की ओर भाग गये.

नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस बल ने क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. इसके अलावा नक्सली साहित्य व अन्य सामग्रियां भी बरामद हुईं. समाचार लिखे जाने तक इलाके में पुलिस का सर्च जारी था.

बालूमाथ के थाना प्रभारी सुभाष पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को नक्सली गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसपी ने थाना प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिये. एसपी के दिशा-निर्देश के आधार पर बालूमाथ थाना की पुलिस ने कार्रवाई की. थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड में कुछ उग्रवादी घायल भी हुए हैं.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव