लाइव न्यूज़ :

झारखंडः मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन के साथ आज ये तीन दिग्गज भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, रेस में शामिल हैं कई अन्य विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 10:40 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिमंडल में जेएमएम के 6 मंत्री, कांग्रेस के 4 मंत्री और आरजेडी के इकलौते विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के कई कांग्रेस विधायक पिछले दो दिनों से लगातार प्रयासरत हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल जाए।चुनाव में गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें मिलीं हैं।

रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार दोपहर दो बजे मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम के अलावा तीसरी सहयोगी पार्टी राजद से सत्यानंद भोकता मंत्री पद की शपथ लेंगे। पीटीआई भाषा ने राजभवन के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड सरकार में शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया गया है। इसके मुताबिक मंत्रिमंडल में जेएमएम के 6 मंत्री, कांग्रेस के 4 मंत्री और आरजेडी के इकलौते विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जा सकता है।

इस बीच, दिल्ली में झारखंड के कई कांग्रेस विधायक पिछले दो दिनों से लगातार प्रयासरत हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल जाए। दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद 29 दिसंबर को सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। चुनाव में गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें मिलीं। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली।

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं शीर्ष नेताओं के अलावा कई बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में टाटा स्टील के एमडी टी वी नरेंद्रन, जेएसपीएल के सीएमडी नवीन जिंदल, डालमिया ग्रुप के एमडी पुनीत डालमिया, डालमिया ग्रुप के ईडी हरमीत सेठी, रूंगटा माइंस के एमडी सिद्धार्थ रूंगटा, इलेक्ट्रोस्टील के एमडी पंकज मलिहान और राहुल शर्मा,एस्सार के उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, बिरला ग्रुप के अध्यक्ष प्रमोद उंडे और बृजेश झा सहित कई उद्योगपति एवं उद्योग जगत से जुड़े लोग उपस्थित होंगे।

इसके अलावा यहां मोरहाबादी मैदान में रविवार दोपहर दो बजे आयोजित होने शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, बसपा अध्यक्ष मायावती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अहमद पटेल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, भाकपा के महासचिव डी राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के भी कार्यक्रम में आने की सहमति मिल चुकी है।

इस बीच बनर्जी सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंच गयी हैं उनके अलावा भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, अब्दुलबारी सिद्दिकी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुके हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतJharkhand Municipal Election Result 2026: रांची, धनबाद, देवघर नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते?, नगर निकाय चुनावों में जीतने वालों और हारने वालों की सूची

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया