लाइव न्यूज़ :

Jharkhand High Court: ‘पिता का स्थान स्वर्ग से ऊंचा है’, हाईकोर्ट ने पिता और पुत्र के विवाद में फैसला सुनाते हुए महाभारत और वेदों का उल्लेख किया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2024 13:32 IST

Jharkhand High Court: कोडरमा में एक कुटुम्ब अदालत में याचिका दायर कर अपने छोटे बेटे मनोज साव से गुजारा-भत्ता दिलाने का अनुरोध किया था। अदालत ने मनोज को निर्देश दिया कि अपने पिता को वह 3000 रुपये प्रति महीने गुजारा-भत्ता दे।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति सुभाष चंद ने महाभारत में वर्णित यक्ष के प्रश्नों पर युधिष्ठिर के उत्तरों का उल्लेख किया।पांडवों में सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर ने कहा था कि ‘‘पिता का स्थान स्वर्ग से ऊंचा है’’। बेटे का कर्तव्य होता है कि अपने माता-पिता की देखभाल करे।

Jharkhand High Court:झारखंड उच्च न्यायालय ने एक पिता और पुत्र के विवाद में फैसला सुनाते हुए महाभारत और वेदों का उल्लेख किया और कहा कि बेटे का माता-पिता के प्रति कर्तव्य होता है। न्यायमूर्ति सुभाष चंद ने महाभारत में वर्णित यक्ष के प्रश्नों पर युधिष्ठिर के उत्तरों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाभारत में पांडवों में सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर ने कहा था कि ‘‘पिता का स्थान स्वर्ग से ऊंचा है’’। देवकी साव (60) नामक व्यक्ति ने कोडरमा में एक कुटुम्ब अदालत में याचिका दायर कर अपने छोटे बेटे मनोज साव से गुजारा-भत्ता दिलाने का अनुरोध किया था। अदालत ने मनोज को निर्देश दिया कि अपने पिता को वह 3000 रुपये प्रति महीने गुजारा-भत्ता दे।

मनोज ने कुटुम्ब अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए दावा किया कि उसके पिता की आय के कई स्रोत हैं। देवकी साव अपने बड़े बेटे के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने खेतों को दोनों बेटों में समान रूप से बांट दिया था। न्यायमूर्ति चंद ने कहा कि एक बेटे का कर्तव्य होता है कि अपने माता-पिता की देखभाल करे।

टॅग्स :झारखंडRanchiहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित