झारखंड: गो-हत्या के शक में भीड़ ने की चार लोगों की पिटाई, एक की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 12, 2019 09:35 AM2019-04-12T09:35:43+5:302019-04-12T09:35:43+5:30

पुलिस के सूत्रों के अनुसार संदिग्ध मुख्य रूप से 'गैर-आदिवासी' हैं और उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम बना दी गई है।

jharkhand gumla mob kills one person in suspicion of cow slaughter | झारखंड: गो-हत्या के शक में भीड़ ने की चार लोगों की पिटाई, एक की मौत

झारखंड में गो-हत्या के शक में पिटाई

झारखंड में गो-हत्या के शक में भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घटना राज्य के गुमला जिले की है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मृतक की पहचान प्रकाश लाकरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात हुई।

मिली जानकारी के अनुसाकर आदिवासी समाज के चार लोग झुमरो गांव में एक मरे हुए बैल का मांस काट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देखा और विवाद शुरू हो गया। छोटानागपुर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल होमकार अमोल वेणुकांत ने बताया कि घटना डुमरी पुलिस स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर घटी है। यह छत्तीसगढ़ के बॉर्डर के करीब है।

इंडियन एक्सप्रेस के अुनुसार वेणुकांत ने बताया, 'जैरागी के कुछ गांव वाले छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों को मरे हुए बैल का मांस काटते देखा। उन्हें लगा कि गाय को काटा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने चारों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद जैरागी गांव के लोग उन्हें डुमरी पुलिस स्टेशन ले गये जहां एक की हालत बेहद खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

पुलिस के सूत्रों के अनुसार संदिग्ध मुख्य रूप से 'गैर-आदिवासी' हैं और उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम बना दी गई है। डीआईजी के अनुसार गांव वालों से बात करने के बाद यह मालूम हुआ कि बैल की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई। उन्होंने बताया कि एक एफआईआर दर्ज कर लिया गया है लेकिन फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Web Title: jharkhand gumla mob kills one person in suspicion of cow slaughter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे