झारखंड: नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को ग्रामीणों से जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

By विशाल कुमार | Published: June 9, 2022 02:12 PM2022-06-09T14:12:01+5:302022-06-09T14:14:41+5:30

दोनों आरोपियों पर एक मोटरसाइकिल पर एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जिंदा जलाने से पहले भीड़ ने दोनों की डंडों और फावड़ों से पिटाई की।

jharkhand gumla 2-men-rape-minor-on-pretext-of-lift-villagers-burn-them-alive | झारखंड: नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को ग्रामीणों से जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड: नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को ग्रामीणों से जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Highlightsदोनों आरोपियों पर एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने का आरोप है।पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जिंदा जलाने से पहले भीड़ ने दोनों की डंडों और फावड़ों से पिटाई की।पुलिस ने 6 से अधिक ग्रामीणों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

रांची:झारखंड के गुमला में बुधवार की रात बलात्कार के दो आरोपियों को ग्रामीणों की भीड़ ने जिंदा जला दिया। एक आरोपी की मौत हो गई जबकि दूसरा आरोपी रांची स्थित रिम्स में गंभीर हालत में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों पर एक मोटरसाइकिल पर एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जिंदा जलाने से पहले भीड़ ने दोनों की डंडों और फावड़ों से पिटाई की। मृतक आरोपी की पहचान सुनील उनराव के रूप में की गई है।

दरअसल, बुधवार को नाबालिग महिला और उसके माता-पिता अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। वापस अपने गांव लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनके ही गांव के आरोपियों ने नाबालिक को अपने मोटरसाइकिल से घर पहुंचाने की बात कही लेकिन शाम को जब माता-पिता घर पहुंचे तो नाबालिग घर नहीं पहुंची थी।

नाबालिग गंभीर हालत में पड़ोस के गांव में मिली और उसने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को उनके मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई और फिर उन पर और उनके मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इलाज के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने 6 से अधिक ग्रामीणों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

Web Title: jharkhand gumla 2-men-rape-minor-on-pretext-of-lift-villagers-burn-them-alive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे