झारखंड: ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत चार की मौत

By भाषा | Published: September 1, 2021 11:55 PM2021-09-01T23:55:39+5:302021-09-01T23:55:39+5:30

Jharkhand: Four including two women died after being hit by a train | झारखंड: ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत चार की मौत

झारखंड: ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत चार की मौत

झारखंड के चाईबासा जिले में रेल मंडल चक्रधरपुर से सटे हावड़ा-मुंबई रेल खंड पर बिंजय नदी के पास बुधवार दोपहर दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की कटकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक सरायकेला खरसावां जिले के बराबम्बो तिलंगजोरी गांव के रहने वाले हैं। सभी समीप के लोरिया गांव में रिश्तेदार के घर गए थे और लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एवं चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: Four including two women died after being hit by a train

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Railway Police