लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने JMM के साथ गठबंधन की कवायद तेज की, हेमंत सोरेन दिल्ली में मौजूद!

By भाषा | Updated: November 5, 2019 17:29 IST

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में मतदान होगा। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि राज्य की रघुवर दास सरकार से लोगों में निराशा के मद्देनजर प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में पांच चरणों में होने हैं विधानसभा चुनावकांग्रेस और जेवीएम में गठबंधन को लेकर सुगबुगाहट तेज, तस्वीर अभी साफ नहीं

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ चुनावी गठबंधन की क़वायद तेज़ कर दी है।  कांग्रेस के झारखंड के प्रभारी आर पी एन सिंह ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के साथ बैठक की।

झामुमो के साथ गठबंधन के बारे में स्पष्ट जवाब देने से बचते हुये सिंह ने सिर्फ़ इतना ही कहा कि राज्य में चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ विचार-विमर्श चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में मतदान होगा। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि राज्य की रघुवर दास सरकार से लोगों में निराशा के मद्देनजर प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। इसे देखते हुये कांग्रेस सहित सभी दलों की ओर से विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिये गठबंधन की कवायद चल रही है।

प्रसाद ने कहा कि गठबंधन के स्वरूप और सीटों के बंटवारे का फैसला कांग्रेस नेतृत्व को करना है। इस बारे में जो भी फैसला किया जायेगा, पार्टी कार्यकर्ता उसके अनुरूप चुनाव मैदान में जायेंगे। समझा जाता है कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी दिल्ली में हैं।

सूत्रों के अनुसार गठबंधन के मुद्दे पर सोमवार को सोरेन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अहमद पटेल से मिल चुके हैं। दोनों नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन के भावी स्वरूप पर चर्चा की। मंगलवार को सोरेन की आर पी एन सिंह सहित कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात संभावित है।

इसमें सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत के बाद ही गठबंधन की तस्वीर साफ होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में विपक्षी दलों ने महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था। कांग्रेस की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव भी राजद और बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सहित अन्य विपक्षी दल मिलकर महागठबंधन बना कर चुनाव लड़ें।

पार्टी की प्रदेश इकाई इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस कड़ी में महागठबंधन के नेतृत्व के सवाल पर मरांडी द्वारा पिछले सप्ताह अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उरांव ने रांची में उनसे मुलाकात कर इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

टॅग्स :झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी