लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की हेमंत सोरेन ने की शिकायत, कहा- बदनाम करने की हो रही है कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2019 17:31 IST

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने इस संबंध में चुनाव आयोग को भी चिट्ठी लिखकर कदम उठाने की गुजारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लगाया आरोप- विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने की हो रही है कोशिशझारखंड में 5 चरणों में चुनाव, पहले चरण की वोटिंग 30 नवंबर को है

झारखंड में अगले हफ्ते से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर 'फेक न्यूज' फैलाकर विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने इस संबंध में चुनाव आयोग को भी चिट्ठी लिखकर कदम उठाने की गुजारिश की है। सोरेन ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक ट्वीट किया और फेसबुक को टैग करते हुए फेक न्यूज के खिलाफ कदम उठाने की अपील की।

हेमंत सोरेन ने लिखा, '@facebook अगर आपको चुनाव की गरिमा का थोड़ा भी ख्याल है तो कृपया उन फेक न्यूज के खिलाफ कदम उठाएं जो लाखों की संख्या में खुलेआम दिख रहे हैं और जिसके जरिए झारखंड में विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।' इस ट्वीट के साथ हेमंत सोरेन ने दो पन्नों की चुनाव आयोग को लिखी चिट्टी भी अटैच की है।

हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में बीजेपी पर अयोध्या मामले में श्रेय लेने का भी आरोप लगाया। हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी न्यायिक फैसले को राजनीतिक पार्टी से जोड़ कर देखने से भ्रम की स्थिति बनती है।  झारखंड में पांच चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है। वहीं, आखिरी चरण की वोटिंग 20 दिसंबर को है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए