झारखंड: बोकारो में सीआरपीएफ जवानों के बीच गोलीबारी में दो अधिकारियों की मौत, दो घायल

By भाषा | Published: December 10, 2019 10:54 AM2019-12-10T10:54:51+5:302019-12-10T10:54:51+5:30

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक जवान ने ही इस घटना को अंजाम दिया।

Jharkhand: CRPF constable kills 2 senior colleagues in Bokaro | झारखंड: बोकारो में सीआरपीएफ जवानों के बीच गोलीबारी में दो अधिकारियों की मौत, दो घायल

फाइल फोटो

Highlightsसीआरपीएफ की यह इकाई राज्य में चुनावी ड्यूटी पर तैनात थी। घायल जवानों को राज्य की राजधानी लाया गया है।

झारखंड में सीआरपीएफ के जवानों के बीच गोलीबारी में दो अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बोकारो में सुरक्षा बल की 226वीं बटालियन की ‘चार्ली’ कंपनी में सोमवार रात साढ़े नौ बजे की है। इसमें सहायक कमांडेंट रैंक के एक अधिकारी और एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक जवान ने ही इस घटना को अंजाम दिया। सीआरपीएफ की यह इकाई राज्य में चुनावी ड्यूटी पर तैनात थी। यहां दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और तीन चरण के चुनाव अभी होने हैं। घायल जवानों को राज्य की राजधानी लाया गया है।

सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ इस घटना के पीछे क्या वजह रही यह अभी पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ 

Web Title: Jharkhand: CRPF constable kills 2 senior colleagues in Bokaro

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे