झारखंड सरकार ने देशभर में फंसे राज्य के मजदूरों की मदद से लिए लॉन्च किया ऐप, सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कब से करने लगेगा काम

By सुमित राय | Published: April 17, 2020 03:46 PM2020-04-17T15:46:36+5:302020-04-17T15:46:36+5:30

अब तक झारखंड में कोरोना वायरस से कुल 28 लोग संक्रमित हो चुके हैं और दो लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Jharkhand CM Hemant Soren launches mobile App to help migrant labourers | झारखंड सरकार ने देशभर में फंसे राज्य के मजदूरों की मदद से लिए लॉन्च किया ऐप, सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कब से करने लगेगा काम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कल एप लॉन्च हुई है, 5 से 6 दिन तक इंतजार करें। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण झारखंड के कई मजदूर अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं।मजदूरों की मदद के लिए झारखंड सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग पूरे देश में फैल चुका है और इसे रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण झारखंड के कई मजदूर अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं और उनकी मदद के लिए राज्य सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया है।

ऐप लॉन्च की जानकारी खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी और बताया, "कल एप लॉन्च हुई है, 5 से 6 दिन तक इंतजार करें। देश में किसी भी जगह हमारे राज्य के जो भी मजदूर फंसे हैं उनको सहायता राशि भेजी जाएगी।"

बता दें कि झारखंड में अब तक 28 लोगों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। झारखंड में अब तक 2 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण को 13387 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 437 लोगों की मौत हो चुकी है और 1748 मरीज ठीक भी हुए हैं, वहीं एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब भारत में कोरोना वायरस के कुल 11201 एक्टिव केस मौजूद है।

Web Title: Jharkhand CM Hemant Soren launches mobile App to help migrant labourers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे