Jharkhand By-election: भाजपा को झटका, दुमका और बेरमो सीट पर झामुमो-कांग्रेस ने किया कब्जा, सीएम के भाई जीते

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 04:31 PM2020-11-10T16:31:23+5:302020-11-10T16:32:18+5:30

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने कहा कि झारखंड उपचुनाव में दुमका एवं बेरमो दोनों ही विधानसभा सीटें सत्ताधारी गठबंधन ने जीती। दुमका में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन और बोकारो के बेरमो सीट पर कांग्रेस के अनूप सिंह ने जीत दर्ज की है। 

Jharkhand by-election BJP JMM Congress captured Dumka and Bermo seat CM's brother wins | Jharkhand By-election: भाजपा को झटका, दुमका और बेरमो सीट पर झामुमो-कांग्रेस ने किया कब्जा, सीएम के भाई जीते

 कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 87620 वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी को 74976 मिले।

Highlightsउपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। दुमका और बेरमो सीट पर झामुमो-कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को लगभग 13000 मतों से हराया।दुमका में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 6500 वोटों से हराया। 

दुमकाः झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। दुमका और बेरमो सीट पर झामुमो-कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने कहा कि झारखंडउपचुनाव में दुमका एवं बेरमो दोनों ही विधानसभा सीटें सत्ताधारी गठबंधन ने जीती। दुमका में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन और बोकारो के बेरमो सीट पर कांग्रेस के अनूप सिंह ने जीत दर्ज की है। 

बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को लगभग 13000 मतों से हराया। दुमका में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 6500 वोटों से हराया। कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 87620 वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी को 74976 मिले।

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था। झारखण्ड में दुमका एवं बोकारो जिला अंतर्गत 10 दुमका तथा 35 बेरमो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। दुमका सीट पर इन उपचुनावों में कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

दुमका सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की तत्कालीन कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को 13188 मतों से पराजित किया था लेकिन वह निकट की बरहेट विधानसभा सीट से भी चुनाव जीते थे और बाद में उन्होंने बरहेट सीट अपने पास रखी और दुमका सीट खाली कर दी जिसके कारण यहां उपचुनाव कराने पड़े। 

Web Title: Jharkhand by-election BJP JMM Congress captured Dumka and Bermo seat CM's brother wins

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे