झारखंड: भाजपा ने 50.63 प्रतिशत वोट हासिल कर मारी बाजी, कांग्रेस की झोली में महज 15.53%

By भाषा | Updated: May 24, 2019 03:52 IST2019-05-24T03:52:07+5:302019-05-24T03:52:07+5:30

मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से और उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं।

Jharkhand: BJP got 50.63, Congress won only 15.53 percent votes | झारखंड: भाजपा ने 50.63 प्रतिशत वोट हासिल कर मारी बाजी, कांग्रेस की झोली में महज 15.53%

झारखंड: भाजपा ने 50.63 प्रतिशत वोट हासिल कर मारी बाजी, कांग्रेस की झोली में महज 15.53%

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम आधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार की देर रात घोषित कर दिये गये और 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर 55.15 प्रतिशत मत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी आजसू के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है जो वर्ष 2014 के आम चुनावों के बराबर है।

मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से और उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सभी 14 सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है। जबकि सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बरकरार रखी है।

राज्य में जहां भाजपा ने 13 सीटों पर चुनाव लड़ा था वहीं उसकी सहयोगी आज्सू ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था। महागठबंधन में कांग्रेस ने सात सीटों पर, झामुमो ने चार सीटों पर, झाविमो ने दो और राजद ने एक सीट पर समझौता करके चुनाव लड़ा था। पार्टी सीट प्रतिशत मत भाजपा 11 50.63 प्रतिशत कांग्रेस 01 15.53 आज्सू 01 4.52 झारखंड मुक्ति मोर्चा 01 11.93 राजद 0 2.39 झारखंड विकास मोर्चा 0 4.91 अन्य को कुल 8.8 प्रतिशत मत मिले जबकि नोटा में 1.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

Web Title: Jharkhand: BJP got 50.63, Congress won only 15.53 percent votes