Jharkhand की इन 4 सीटों पर वोटों का अंतर हुआ 10 हजार से ज्यादा, बीजेपी के झोली में केवल 1

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 11:16 AM2019-12-23T11:16:06+5:302019-12-23T11:16:06+5:30

जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सीएम रघुबर दास चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें यहां अपनी सरकार में मंत्री रहे सरयू राय से चुनौती मिल रही है।

jharkhand assembly results live updates Leading Candidate Party Trailing Candidate Trailing Party Margin | Jharkhand की इन 4 सीटों पर वोटों का अंतर हुआ 10 हजार से ज्यादा, बीजेपी के झोली में केवल 1

फाइल फोटो

Highlightsझामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं।कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर और बोकारो सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर और गोड्डा विधानसभा सीट पर आगे है।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पांच चरणों में हुए चुनाव के परिणाम की तस्वीर आज दोपहर तक साफ हो जाएगी। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में बीजेपी की सीटों में आई कमी के बाद यह पार्टी के लिए बड़ी परीक्षा होगी। तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी सीटों के बारे में जहां पार्टी और उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है- 

सीटबढ़त प्राप्त उम्मीदवारबढ़त प्राप्त पार्टीप्रतिद्वंदी उम्मीदवारप्रतिद्वंदी उम्मीदवार की पार्टीअंतर
बहरागोड़ासमीर कुमार महान्तीझारखण्ड मुक्ति मोर्चाकुणाल षड़ंगीभारतीय जनता पार्टी10188
गोड्डासंजय प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलअमित कुमार मंडलभारतीय जनता पार्टी10013
पोटकामेनका सरदारभारतीय जनता पार्टीसंजीब सरदारझारखण्ड मुक्ति मोर्चा12781
सिसईजिगा सुसारण होरोझारखण्ड मुक्ति मोर्चादिनेश उराँवभारतीय जनता पार्टी9320
      

अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 27 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 13 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर और बसपा तथा आजसू पार्टी दो दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं।

जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, चंदनकियारी, जमशेदपुर (पश्चिम), पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा और हजारीबाग हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से आगे चल रहे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर और इचागढ़ सीट पर आगे है। 

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं लेकिन दुमका सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 6,329 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर और बोकारो सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर और गोड्डा विधानसभा सीट पर आगे है। बसपा बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आगे है जबकि आजसू गोमिया विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

English summary :
Counting of votes for 81 continues seat in jharkhand is going on. Seating trends have started coming. The picture of the results of the five-phase election will be clear by this afternoon.


Web Title: jharkhand assembly results live updates Leading Candidate Party Trailing Candidate Trailing Party Margin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे