लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Polls: जमशेदपुर (वेस्ट) से सरयू राय और तमाड़ सीट से राजा पीटर को टिकट?, जदयू ने घोषित किया उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2024 16:45 IST

Jharkhand Assembly Polls:एनडीए ने जदयू को केवल 2 सीटें ही दी हैं। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआजसू को 10, जदयू को दो और लोजपा-रामविलास को एक सीट दी गई है। जदयू ने अपने हिस्से की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लिया है।

Jharkhand Assembly Polls: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के बीच सीटों का समझौता हो जाने के बाद जदयू ने अपने हिस्से की दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने जमशेदपुर(पश्चिम) से सरयू राय को मैदान में उतारा है। जबकि तमाड विधानसभा सीट से राजा पीटर को टिकट दिया गया है। बता दें कि एनडीए ने जदयू को केवल 2 सीटें ही दी हैं। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और लोजपा-रामविलास को एक सीट दी गई है।

जिसके बाद जदयू ने अपने हिस्से की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार उतारने में अंतिम फैसला बिहार के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लिया है। जदयू को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग गैस सिलेंडर का चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

इससे पहले झारखंड में गैस सिलेंडर चुनाव निशान सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा को मिला हुआ था। लेकिन अब सरयू राय अपनी पार्टी का जदयू में विलय कर चुके हैं। जिसके बाद चुनाव आयोग ने झारखंड चुनाव के लिए गैस सिलेंडर सिंबल जदयू को आवंटित कर दिया है।

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज होकर सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय ताल ठोक दी थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को मात दी थी।

अब पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर(पश्चिम) सीट से मैदान में उतारा है। वहीं तमाड़ से टिकट पाने वाले गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने भी हाल ही में जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। राजा पीटर तमाड़ सीट से झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को भी हरा चुके हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024जेडीयूBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल