लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: सियासी झड़प और नक्सली उपद्रव के बीच 13 सीटों पर वोटिंग खत्म, पहले चरण में 64.44% पड़े मतदान

By भाषा | Updated: November 30, 2019 20:29 IST

अधिकारियों ने बताया कि मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और यह अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आज चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में मत डाले गए।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शनिवार को 64.44 प्रतिशत मतदान हुआ।प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों के लिये पांच चरणों में मतदान होना है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शनिवार को 64.44 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों के लिये पांच चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में जिन 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ वे छह नक्सल प्रभावित जिलों में हैं और मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और यह अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आज चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में मत डाले गए।

इस बीच, डाल्टनगंज में कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी और भाजपा के समर्थकों में झड़प के बाद इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

त्रिपाठी ने मतदान केंद्र कब्जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे, तो भाजपा समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया जिसके बाद आत्मरक्षा में उन्हें अपनी पिस्तौल निकालनी पड़ी। त्रिपाठी ने भीड़ के बीच पिस्तौल लहरायी। पुलिस ने बाद में उनकी पिस्तौल जब्त कर ली गई है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी