Jharkhand Results: सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन बोले-झारखंड की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 18:05 IST2019-12-23T06:58:21+5:302019-12-23T18:05:39+5:30

Jharkhand Assembly Election Results 2019:

Jharkhand Assembly Election Results 2019 LIVE News Updates in Hindi: constituency wise Highlights, winner details  | Jharkhand Results: सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन बोले-झारखंड की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया

Jharkhand Results: सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन बोले-झारखंड की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया

Highlights2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 81 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें मिली थींझारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 23 दिसंबर (सोमवार) को मतगणना जारी है।

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो 24, कांग्रेस 12 और राजद पांच सीटों पर आगे है। जेवीएम (पी) तीन पर और आजसू भी तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। सीपीआई-एमएल और राकांपा एक-एक सीट पर आगे हैं। राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

PartyLeading
बीजेपी30
कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी41
आजसू03
झारखंड विकास मोर्चा03
अन्य04

23 Dec, 19 : 04:59 PM

हेमंत सोरेन प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की जनता का आभार जताया

23 Dec, 19 : 04:59 PM

दुमका-बरहेट से आगे चल रहे जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, झारखंड की जनता ने जो स्पष्ट जनादेश दिया है, इसके लिए मतदाताओं का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। आदरणीय गुरुजी, लालूजी, सोनियाजी, राहुलजी और प्रियंका जी का मुझपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद। ये नतीजे गुरुजी शिबू सोरेन के परिश्रम का परिणाम है।

23 Dec, 19 : 01:25 PM

मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर 771 मतों से पीछे

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) विधानसभा सीट पर अपने निर्दलीय प्रतिद्वन्द्वी सरयू राय से 771 मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी दास को अब तक 13,708 और राय को 14,479 वोट मिले हैं। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट न मिलने पर रघुवर दास मंत्रिमंडल और फिर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। राय ने 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर (पूर्व) सीट जीती थी।

23 Dec, 19 : 01:23 PM

इन सीटों पर जेएमएम आगे

झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर, डुमरी, घाटशिला, गढ़वा, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर सीट पर आगे है।

23 Dec, 19 : 01:22 PM

इन सीटों पर बीजेपी आगे

जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, जमशेदपुर (पश्चिम),चंदनकियारी, पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, डाल्टनगंज, धनबाद, गिरिडीह और भावनाथपुर हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 771 मतों से पीछे चल रहे हैं। शहरी विकास मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार सी पी सिंह रांची पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के महुआ मांझी से 15,857 मतों से आगे चल रहे हैं। श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवाल मधुपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी से 1,289 मतों से आगे हैं।

23 Dec, 19 : 01:22 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा 29, झामुमो 24 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो 24, कांग्रेस 12 और राजद पांच सीटों पर आगे है। जेवीएम (पी) तीन पर और आजसू भी तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। सीपीआई-एमएल और राकांपा एक-एक सीट पर आगे हैं।

23 Dec, 19 : 11:58 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा किया है कि हम जीत रहे हैं और सरकार बीजेपी की बनेगी। उन्होंने कहा कि अभी रुझानों पर कुछ भी बोलना सही नहीं है। बीजेपी विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है।

23 Dec, 19 : 10:01 AM

रुझानों में अब बीजेपी को 29, जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को 41, जेवीएम को 4 और आजसू को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

23 Dec, 19 : 09:50 AM

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुछ ऐसे रुझान...



 

23 Dec, 19 : 09:47 AM

दुमका: पहले राउंड की गिनती पूरी। बीजेपी के लुइस मरांडी 3209 वोट से आगे। हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं।



 

23 Dec, 19 : 09:39 AM

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अब तक आए 22 सीटों के रूझान में बीजेपी 8 सीटों और कांग्रेस गठबंधन 13 सीटों पर आगे चल रही है.

23 Dec, 19 : 09:26 AM

जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे एक पर पीछे

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं जबकि दुमका सीट से वह भाजपा की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से, हेमंत सोरेन दुमका से, बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार सीट से और रांची की प्रतिष्ठापरक सीट से भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं।

23 Dec, 19 : 09:19 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो के हेमंत सोरेन राज्य कल्याण मंत्री लुइस मरांडी से दुमका में आगे और बरहेट में भाजपा के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।

23 Dec, 19 : 08:52 AM

अब तक आए 75 सीटों के रुझानों में बीजेपी को 27, जेएमएम को 25, कांग्रेस को 12, जेवीएम को 3, आजसू को 2 और आरजेडी को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

23 Dec, 19 : 08:29 AM

रुझानों के मुताबिक कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है.

23 Dec, 19 : 08:28 AM

रुझानों के मुताबिक, दुमका सीट से जेएमएम के हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। वहीं, जमशेदपुर पूर्वी से सीएम रघुबर दास आगे चल रहे हैं।

23 Dec, 19 : 08:27 AM

आजसू की मदद से बीजेपी की होगी वापसी

एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी का सत्ता में वापसी करना मुश्किल है। ऐसे में पार्टी को गठबंधन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। ऐसे में आजसू को भी अगर ठीक-ठाक सीटें मिलती हैं तो बीजेपी की सरकार बनाने में पार्टी का रोल अहम हो सकता है। वैसे चुनाव से पहले भी दोनों पार्टियों के बीच थोड़ी मेलजोल दिख चुकी है। बीजेपी ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो के खिलाफ सिल्ली से उम्मीदवार नहीं उतारा था।

वहीं, आजसू ने भी मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। संभव है कि दोनों पार्टियों ने चुनाव बाद की परिस्थितियों को देखते हुए ये कदम उठाए। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) भी बीजेपी का साथ दे सकती है। हालांकि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अब तक यही कहते रहे हैं कि वे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

23 Dec, 19 : 08:20 AM

अब तक आए 38 सीटों के रुझानों में जेएमएम को 15, बीजेपी को 11, कांग्रेस को 8, जेवीएम को 2, आजसू को 2 और आरजेडी को 1 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

23 Dec, 19 : 08:09 AM

अब तक आए रूझानों के अनुसार बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है.

23 Dec, 19 : 07:59 AM

रांची के मतगणना स्थल की तस्वीर, मतगणना बस शुरू होने वाली है

English summary :
Counting of votes for all the 81 seats in Jharkhand Assembly began at 8am on Monday. Election Commission officials gave this information. The state had five phase elections from 30 November to 20 December.


Web Title: Jharkhand Assembly Election Results 2019 LIVE News Updates in Hindi: constituency wise Highlights, winner details 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे