झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी
By भाषा | Updated: November 12, 2019 00:25 IST2019-11-12T00:25:08+5:302019-11-12T00:25:08+5:30
झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर को पहला और 20 दिसंबर को अंतिम चरण है। चुनाव के लिये नामांकन पत्र दायर करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी
कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, इसके साथ ही पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या 25 हो गई। झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर को पहला और 20 दिसंबर को अंतिम चरण है।
23 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। तीसरी सूची में पार्टी ने जिन लोगों को मैदान में उतारा है, उनमें पाकुड़ से आलमगीर आलम, जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से आर सी प्रसाद मेहता, बोकारो से संजय सिंह और धनबाद से मन्नान मलिक शामिल हैं।
Congress releases a list of 19 candidates for the upcoming #JharkhandAssemblyPolls. pic.twitter.com/dsTO8GOb7R
— ANI (@ANI) November 11, 2019
रविवार को पार्टी ने पांच उम्मीदवारों और एक उम्मीदवार की दो सूची जारी की थी। पार्टी ने अपने राज्य इकाई प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा से मैदान में उतारा है। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं।