झारखंड: चुनाव ड्यूटी पर आए जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

By भाषा | Published: December 9, 2019 10:04 AM2019-12-09T10:04:11+5:302019-12-09T10:04:11+5:30

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Jharkhand: A Chhattisgarh Armed Force constable shot his company commander dead & later killed himself in Khelgaon, Ranchi, early morning today. The company was deployed for election duty.The company commander identified as Inspector Mela Ram Khure&consta | झारखंड: चुनाव ड्यूटी पर आए जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

झारखंड: चुनाव ड्यूटी पर आए जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

Highlightsगोलीबारी की इस घटना में दो अन्य जवानों को छर्रे लगे हैं और उन्हें घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद इसके वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी। 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर आए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन के जवान ने आपसी विवाद के बाद अपने कंपनी कमांडर को सोमवार तड़के गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने अपने हथियार से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कंपनी कमांडर की पहचान मेला राम और आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान विक्रम राजबाड़ी के रूप में की गई है।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद जवान ने अपने हथियार से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य जवानों को छर्रे लगे हैं और उन्हें घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद इसके वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी। 

Web Title: Jharkhand: A Chhattisgarh Armed Force constable shot his company commander dead & later killed himself in Khelgaon, Ranchi, early morning today. The company was deployed for election duty.The company commander identified as Inspector Mela Ram Khure&consta

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे