झांसीः पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बातः योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों से कहा...

By भाषा | Published: April 23, 2022 10:56 PM2022-04-23T22:56:55+5:302022-04-23T23:03:33+5:30

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सिंह जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर यहां गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे।

Jhansi Yogi government minister Swatantra Dev Singh told officials Earning money not bad thing burying all money bad thing | झांसीः पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बातः योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों से कहा...

करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।

Highlightsनहर में गंदगी मिलने पर वह खफा हो उठे और अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा।सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है।

झांसीः उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक नहर में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई और कहा ''पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं।''

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सिंह जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर यहां गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान नहर में गंदगी मिलने पर वह खफा हो उठे और अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा।''

सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है ।'' मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने पर कि वह इस संबंध में पता करते हैं, सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा '' आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है। करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।'' 

Web Title: Jhansi Yogi government minister Swatantra Dev Singh told officials Earning money not bad thing burying all money bad thing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे