जेईई मेन 2023 के पेपर 2 के नतीजे हुए घोषित, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें रिजल्ट

By अंजली चौहान | Published: February 28, 2023 12:17 PM2023-02-28T12:17:22+5:302023-02-28T12:19:44+5:30

एनटीए ने दूसरी पाली में 28 जनवरी, 2023 को जेईई मेन 2023 पेपर 2 की परीक्षा का आयोजन किया था।

JEE Main 2023 Paper 2 result declared download result from here | जेईई मेन 2023 के पेपर 2 के नतीजे हुए घोषित, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें रिजल्ट

फाइल फोटो

Highlightsजेईई मेन 2023 के पेपर 2 के परिणाम घोषित जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार कर सकते हैं रिजल्ट चेक जेईई मेन 2023 के रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए लिंक से डाउनलोड करें

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन 2023 परीक्षा के पेपर 2 के रिजल्ट 28 फरवरी, 2023 को घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सत्र 1 में जेईई मेन पेपर 2 के लिए उपस्थित हुए थे, वह अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके साथ ही सत्र 1 पेपर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी भी आज ही जारी कर दी गई है। लगभग 46,000 हजार उम्मीदवारों के लिए ये परिणाम घोषित किए गए हैं। 

गौरतलब है कि जेईई मेन पेपर 2 के रिजल्ट में उम्मीदवारों को हर विषय में पाए गए अंक भी पता चलेंगे और उन्हें ओवरऑल स्कोर के साथ ही नॉर्मलाइज्ड एनटीए स्कोर के आधार पर अपनी रैंक की जानकारी भी मिलेगी। ये सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से पाई जा सकती है। जिन उम्मीदवारों की कट-ऑफ तय मापदण्ड के अनुसार होगी उन्हें आगे काउंसलिंग  के लिए बुलाया जाएगा। 

इन आसान स्टेप के जरिए चैंक करें रिजल्ट 

1- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाएं। 

2- अब आपके सामने साइट का होमपेज खुल जाएगा। 

3- होमपेज पर आपको जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 का लिंक दिखेगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा। 

4- अब इसमें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य मांगी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।

5- सारी जानकारी सही होने के बाद अब आपका रिजल्ट आपको होम स्क्रीन पर नजर आने लगेगा। 

6- आप अपने रिजल्ट को अच्छे से चेक करके उसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकलवा लें। 

बता दें कि एनटीए ने दूसरी पाली में 28 जनवरी, 2023 को जेईई मेन 2023 पेपर 2 की परीक्षा का आयोजन किया था। इसके अलावा जेईई मेन 2023 सत्र के पंजीकरण इस समय जारी हैं। जिन उम्मीदवारों को जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए उपस्थित होना है वह 12 मार्च, 2023 तक ऊपर दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जेईई मेन 2023 सत्र 2, 6 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। 

Web Title: JEE Main 2023 Paper 2 result declared download result from here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे