लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तंज, बोले-अगर चिराग शेर हैं तो उनके चाचा क्या हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2021 17:55 IST

लोजपा में चल रही सियासी उठापटक के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर जोरदार तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चिराग अगर शेर के बेटे हैं तो रामविलास पासवान का भाई भी शेर ही होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह को लेकर बोले कि यह गठबंधन धर्म के मुताबिक होगा। 

पटनाः लोजपा में चल रही सियासी उठापटक के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि चिराग अगर शेर के बेटे हैं तो रामविलास पासवान का भाई भी शेर ही होगा, वह कुछ और कैसे हो सकता है! दरअसल, चिराग ने मौजूदा हालात के बीच संघर्ष की बात कहते हुए दो दिन पहले यह दावा किया था कि वह शेर के बच्चे हैं और शेर की तरह ही इस लड़ाई को लडें़गे, लेकिन चिराग पासवान ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद खुद को अनाथ बताया था।

ऐसे में अब आरसीपी सिंह ने चिराग को इसी बयान पर घेर लिया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान खुद को अनाथ बता रहे हैं। दो दिन पहले वह खुद दिया दावा कर रहे थे कि शेर के बच्चे हैं। ऐसे में चिराग पासवान खुद तय कर लें कि वह क्या हैं? क्योंकि शेर का बच्चा कभी खुद को अनाथ नहीं बताता। आरसीपी ने कहा कि चिराग कभी वह खुद को शेर का बेटा करार देते हैं, कभी खुद को अनाथ बता देते हैं। अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह शेर हैं तो अनाथ कैसे हो गए? 

मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर यह बोले

इस दौरान उन्होंने पशुपति कुमार पारस के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा को लेकर कहा कि इसका फैसला प्रधानमंत्री को लेना है कि उनके मंत्रीमंडल में किसे जगह दी जा सकती है? वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जदयू कोटे से कौन-कौन मंत्री होंगे? यह फैसला नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने को तैयार है। आरसीपी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू का शामिल होना तय है। यह प्रधानमंत्री पर निर्भर करता है कि केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार वह कब करने जा रहे हैं।

सब गठबंधन धर्म के मुताबिक होगा-आरसीपी सिंह

उन्होंने कहा कि बिहार में भी भाजपा के हम साझेदार हैं और अगर केंद्र में भी भागीदारी मिलती है तो यह अच्छा रहेगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कितनी सीटों पर जदयू के मंत्री होंगे? इसको लेकर फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं। ऐसे सवालों का जवाब देने से गठबंधन में कटुता बढती है। लिहाजा यह सब कुछ गठबंधन धर्म के मुताबिक होगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का कोई फार्मूला नहीं है। जब कैबिनेट का विस्तार होगा तो सारी बातें सबके सामने आ जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किये जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि मेरा नाम तो मंत्री को लेकर 2017 से चल रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 

नीतिश के दिल्ली जाने की अटकलें

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबरों पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कयास यह लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। इसके साथ ही वह भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले हैं। ऐसी चर्चा है।

ललन सिंह ने लगाया अटकलों पर विराम

इस तरह की सभी अटकलों पर जदयू सांसद ललन सिंह ने विराम लगा दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि अटकलबाजी पर राजनीति नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी आंख का इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं। यह एक निजी दौरा है और इसका राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है। इस यात्रा का केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से कोई लेना-देना नहीं है.। जदयू सांसद ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्‍तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेषाधिकार है। इसमें किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकता है। जब प्रधानमंत्री को लगेगा तभी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में खुद के शामिल होने की अटकलों पर लोकसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि आगे क्या होने वाला है और वह इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं करना चाहते।

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारमोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे