लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में मंत्री बने आरसीपी सिंह, किसे मिलेगी जदयू की कमान, दिल्ली में 31 जुलाई को बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2021 21:02 IST

जदयू के एक बयान में बुधवार को कहा गया कि संगठन से जुड़े मुद्दे, सदस्यता अभियान, मौजूदा राजनीतिक मुद्दे और आगामी विधानसभा चुनाव बैठक के लिए मुख्य विषय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार, आर सी पी सिंह, पार्टी के सभी सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश इकाई प्रमुख सहित अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे।केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद अब पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है।

नई दिल्लीः जनता दल (यूनाइटेड) अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को यहां बैठक आयोजित करेगा। पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह के मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनके द्वारा किसी अन्य नेता के लिए राह तैयार करने की अटकलों के बीच यह बैठक बुलाई गई है।

जद(यू) के एक बयान में बुधवार को कहा गया कि संगठन से जुड़े मुद्दे, सदस्यता अभियान, मौजूदा राजनीतिक मुद्दे और आगामी विधानसभा चुनाव बैठक के लिए मुख्य विषय हैं। पार्टी का चेहरा एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आर सी पी सिंह, पार्टी के सभी सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश इकाई प्रमुख सहित अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे।

यह कयास लगाये जा रहे हैं कि सिंह केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद अब पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं। जद(यू) में नेतृत्व परिवर्तन होने की सूरत में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है।

यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब क्षेत्रीय दलों के भारतीय जनता पार्टी के साथ संबंध सहज नहीं है। हाल ही में, जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर भाजपा शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों के जोर देने पर कुमार ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा था कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना एक बेहतर विकल्प है। 

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहापटनाजेडीयूभारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा