जदयू प्रमुख ललन सिंह ने सुशील मोदी से कहा, 'वाकई आप दया के पात्र हैं' जानिए क्यों

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: September 27, 2022 11:14 AM2022-09-27T11:14:51+5:302022-09-27T11:18:40+5:30

सुशील मोदी ने यह भी कहा था कि सोनिया गांधी ने लालू-नीतीश को मिलने के लिए महज 20 मिनट का समय दिया। ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, वाकई आप दया के ही पात्र हैं।

JDU chief Lalan Singh told Sushil Modi, 'You really deserve mercy' | जदयू प्रमुख ललन सिंह ने सुशील मोदी से कहा, 'वाकई आप दया के पात्र हैं' जानिए क्यों

फाइल फोटो

Highlightsललन सिंह और सुशील मोदी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैललन सिंह ने सुशील मोदी से कहा कि सुना है कि आपको फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है सुशील मोदी जी आपकी पदावनति हो रही है, वाकई आप दया के ही पात्र हैं।

पटना: जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बीच चल रही जुबानी जंग अब चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बीते शनिवार को सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के बीच हुई मुलाकात पर व्यंग्य किया था कि दिल्ली में सोनिया गांधी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को मिलने के लिए महज 20 मिनट का समय दिया था।

इतना ही नहीं आरोपों के क्रम में सुशील मोदी ने यह भी कहा था कि सोनिया गांधी ने बिहार के दोनों नेताओं का अपने आवास पर अपमान किया। सोनिया गांधी ने न तो उनके साथ फोटो खिंचवाई और न ही उन्हें दरवाजे तक छोड़ने के लिए आईं।

सुशील मोदी द्वारा किये गये इस अपमान को लेकर लालू यादव और नीतीश कुमार तो कुछ नहीं बोले लेकिन जदयू प्रमुख ललन सिंह इसे मुद्दा बनाते हुए सुशील मोदी को जमकर लताड़ लगाई और ट्वीट करते हुए कहा, "आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आयीं या नहीं। सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं...!"

ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच बीते कुछ दिनों से आरोप-प्रत्यारोप के हमले काफी तेज हो गये हैं। एक तरफ ललन सिंह भाजपा पर नीतीश कुमार को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमार ने पीएम पद की महत्वाकांक्षा में भाजपा की पीठ में खंजर भोंका हैं।

ललन सिंह ने बीते दिनों सीमांचल का दौरा करने वाले अमित शाह पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि कि उन्होंने साजिश करके नीतीश कुमार को महागठंधन से अलग करवा दिया और बाद में उनकी जड़ खोदने के लिए आरपीसी सिंह को पीछे लगा दिया।

इतना ही नहीं ललन सिंह ने सुशील मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सुशील मोदी जी आपके आका गृहमंत्री अमित शाह जी जुमलेबाजी कर रहे हैं। अब देश जुमलेबाजी से नहीं हकीकत से चलता है। 2024 में देश भाजपामुक्त होगा। इंतजार कीजिए।

ललन सिंह के आरोपो का जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह जी आपके आका मुख्यमंत्री आपकी वही दशा करेंगे जो जार्ज, शरद, आरसीपी का किया। 2024 में लालू प्रसाद ही बिहार को जदयू मुक्त करेंगे। इंतजार कीजिए।

Web Title: JDU chief Lalan Singh told Sushil Modi, 'You really deserve mercy'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे