लाइव न्यूज़ :

जवान जो अमृतसर में अपनी पहली पोस्टिंग पर पहुंचने से पहले हो गया लापता, 10 दिन बाद मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 18:31 IST

महाराष्ट्र के सतारा जिले के पाटन का रहने वाले आकाश भोइट 8 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस में पश्चिम एक्सप्रेस में सवार होने के बाद लापता हो गए था। बाद में पता चला कि भोइट अपने परिवार से दूर नहीं रहना चाहता था और इसलिए उसने पंजाब में तैनाती मिलने के बाद ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देजवान को नासिक में 18 महीने के कठोर प्रशिक्षण और फिर 45 दिन की छुट्टी के बाद अमृतसर में सेना के एक शिविर में ड्यूटी के लिए पहुंचना था। 13 अक्टूबर को बांद्रा राजकीय रेलवे पुलिस के पास भोइट के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

भारतीय सेना में भर्ती 23 वर्षीय एक जवान जो अमृतसर में अपनी पहली पोस्टिंग पर पहुंचने से पहले लापता था वह गुरुवार को पूर्वी उपनगर मानखुर्द में मिल गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के पाटन का रहने वाले आकाश भोइट 8 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस में पश्चिम एक्सप्रेस में सवार होने के बाद लापता हो गए था। बाद में पता चला कि भोइट अपने परिवार से दूर नहीं रहना चाहता था और इसलिए उसने पंजाब में तैनाती मिलने के बाद ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं की।

उन्होंने बताया कि जवान को नासिक में 18 महीने के कठोर प्रशिक्षण और फिर 45 दिन की छुट्टी के बाद अमृतसर में सेना के एक शिविर में ड्यूटी के लिए पहुंचना था। अधिकारी ने बताया कि अमृतसर जाने के लिए जब वह पश्चिम एक्सप्रेस में सवार हुआ, उसके बाद से भोइट से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया।

उन्होंने बताया कि जब उसके एक रिश्तेदार ने 13 अक्टूबर को बांद्रा राजकीय रेलवे पुलिस के पास भोइट के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने भोइट की तलाश शुरू की। पुलिस ने जब मानखुर्द निवासी उसके दोस्त उमेश पवार को फोन किया तो भोइट का पता चला।

बांद्रा जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक विलास चौगुले ने बताया कि पूछताछ पर पवार ने पुलिस को बताया कि भोइट उसके साथ रह रहा है। गुरुवार को भोइट को पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ पर भोइट ने कहा कि वह अपनी पोस्टिंग पर नहीं पहुंच पाया क्योंकि वह अपने परिवार से दूर नहीं रहना चाहता था।

टॅग्स :भारतीय सेनाराजनाथ सिंहमोदी सरकारपंजाबमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं