लाइव न्यूज़ :

जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने लिया फैसला, सरकार की वादाखिलाफी को लेकर शुरू करेंगे मुहिम

By भाषा | Updated: March 27, 2019 06:28 IST

मंगलवार को भिवानी जाट धर्मशाला में यशपाल मलिक गुट की जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया और बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहारा ने की।

Open in App

लोकसभा चुनावों के दंगल में नेताओं के साथ-साथ जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सक्रियता दिखाते हुए इस बार चुनावों में सरकार के खिलाफ आंदोलन की बजाय मुहिम चलाने का फैसला लिया है। भिवानी पहुंचे समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा ने बताया कि ये मुहिम सरकार के खिलाफ वोट की चोट होगी। 

मंगलवार को भिवानी जाट धर्मशाला में यशपाल मलिक गुट की जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया और बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहारा ने की। इस बैठक में आरक्षण को लेकर एवं आरक्षण के दौरान बने मुकदमों को लेकर चर्चा करते हुए सरकार के खिलाफ मुहिम चलाने पर फैसला लिया गया।

बल्हारा ने कहा कि सरकार ने कई बार वादाखिलाफी की है। इस वादाखिलाफी के विरोध में अब लोकसभा चुनावों में हम आंदोलन की बजाय सरकार के खिलाफ मुहिम शुरु करेंगे। उन्होंने सरकार पर प्रदेश में लोगों को जातीय आधार पर बांटकर भाईचारा खराब करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि हमारी योजना गांवों में 36 बिरादरी के लोगों को एकत्रित कर सरकार के खिलाफ वोट की चोट मुहिम शुरू करने की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि जाट समाज को केन्द्र में ओबीसी तथा प्रदेश में बीसीबी में आरक्षण दिया जाएगा और आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। 

बल्हारा ने कहा कि आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। ऐसे में अब समिति सरकार या नेताओं से नहीं मिलेगी बल्कि सरकार को खुद अपने वादे पूरे करने होंगे।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव